प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को बरगदवा थाना क्षेत्र के पीड़ियाताल मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई कार्यक्रम आयोजित कर खुशी मनाई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान से हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुबह मंदिर परिसर की साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। मौजूद लोगों और कार्यकर्ताओं में लड्डू और मिठाई भी बांटी गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा, स्वच्छता और लोगों की भलाई के संकल्प के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने और समाजहित में सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। कार्यक्रम की अगुवाई भाजपा जिला मंत्री बाबूनंदन शर्मा ने की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश यादव (ग्राम प्रधान राजबारी), मंडल महामंत्री रामबचन साहनी, मंडल मंत्री उमेश यादव, जितेंद्र चौहान, शंभू वर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे।
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ पीड़ियातालमंदिर में स्वच्छताअभियान के साथ मना पीएम मोदी का जन्मदिन:ठूठीबारी से सटे...
कैंची धाम के नीम करौली बाबा ने वृंदावन में ही क्यों...
फिल्म ‘हनुमान अंश’ सिनेमाघरों में धूम मचा रही है और इस फिल्म के आने के बाद से ही नीम करौली बाबा एक बार...





























