Home लेटेस्ट न्यूज़ बदहाल सड़क और जलभराव से आक्रोशित बाजारवासियों ने PWD अधिकारियों को घेरा,...

बदहाल सड़क और जलभराव से आक्रोशित बाजारवासियों ने PWD अधिकारियों को घेरा, आंदोलन की चेतावनी

0
5

 

 

 

​नगर में चरमराई व्यवस्था से उबला गुस्सा, जल निकासी के बाद सड़क मरम्मत के आश्वासन पर शांत हुए लोग।

​प्रशासनिक सुस्ती पर जनता का तीखा प्रहार ।

 

 

श्रावस्ती/ लगातार मिल रही जनशिकायतों और बढ़ते जनआक्रोश के बीच लोक निर्माण विभाग (PWD) के प्रशासनिक अमले को आखिरकार धरातल पर उतरना पड़ा। विभाग के अधिशासी अभियंता । (एक्सियन), एसडीओ रवि कुमार और अवर अभियंता विनोद प्रसाद ने स्थानीय बदहाल पड़ी सड़क और भीषण जलभराव की स्थिति का मौका मुआयना किया। अधिकारियों के पहुंचते ही स्थानीय दुकानदारों और बाजारवासियों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। पिछले लंबे समय से नारकीय जीवन जीने को मजबूर लोगों ने अधिकारियों की कार्यशैली और टालमटोल वाले रवैये पर कड़ा ऐतराज जताते हुए जोरदार प्रदर्शन और विरोध व्यक्त किया।

​जल्द समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

बाजारवासियों ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में चेताया कि यदि जलभराव और जर्जर सड़क की समस्या का निस्तारण जल्द से जल्द नहीं किया गया, तो वे सड़कों पर उतरकर व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होंगे। लोगों का कहना था कि बार-बार शिकायतें देने के बावजूद विभाग गहरी नींद में सोया हुआ था, जिससे व्यापार और आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो चुका है।

​आश्वासन के बाद सुधरे हालात

स्थल पर मौजूद लोगों के भारी हुजूम और आक्रोश को देखते हुए अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए PWD अधिकारियों ने माना कि क्षेत्र में जल निकासी की समस्या गंभीर है। उन्होंने नागरिकों को भरोसा दिया कि प्राथमिकता के आधार पर जल निकासी का समाधान कराया जाएगा और इसके तुरंत बाद सड़क मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

​क्षेत्र के प्रमुख लोग रहे मौजूद

प्रदर्शन और निरीक्षण के दौरान नगर अध्यक्ष नंदकुमार गुप्ता, हीरालाल गुप्ता, प्रमोद कुमार गुप्ता, विनय कुमार गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता, संतोष कुमार उर्फ गुड्डू, किशोरी लाल, सोनू गुप्ता और शिवांकर गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here