Home उत्तर प्रदेश बहराइच के मंदिरों में जन्माष्टमी को लेकर सजावट शुरू:आकर्षक झांकियां तैयार, बाजार...

बहराइच के मंदिरों में जन्माष्टमी को लेकर सजावट शुरू:आकर्षक झांकियां तैयार, बाजार भी सजे

0
5


बहराइच में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को मनाए जाने वाले इस पर्व के लिए शहर के प्रमुख मंदिरों में साफ-सफाई, सजावट और बिजली की लाइटिंग का काम तेजी से चल रहा है। मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से जुड़ी आकर्षक झांकियां भी तैयार की जा रही हैं। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। नगर के छोटी बाजार इलाके में स्थित महिषासुर मर्दिनी मंदिर में बुधवार से जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू हो गईं। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जा रहा है। पर्व को आकर्षक बनाने के लिए कई झांकियां भी तैयार की जा रही हैं। मंदिर परिसर में पहाड़ और अन्य धार्मिक प्रसंगों पर आधारित झांकियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंदिर व्यवस्थापक राम कुमार जायसवाल ने बताया कि करीब 50 सालों से मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस साल भी श्रद्धालुओं के लिए खास तैयारियां की जा रही हैं। जन्माष्टमी की रात मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के मौके पर विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम होंगे।
इसके अलावा, नगर के राम जानकी पंचायती मंदिर समेत अन्य प्रमुख मंदिरों में भी साफ-सफाई और सजावट का काम शुरू हो गया है। मंदिरों को फूलों, रंगीन झालरों और आकर्षक बिजली की लाइटों से सजाया जा रहा है। दूसरी तरफ, जन्माष्टमी को लेकर बाजार भी सजने लगे हैं। कई दुकानों पर लड्डू गोपाल की प्रतिमाएं, भगवान श्रीकृष्ण के झूले, पोशाक, मुकुट, बांसुरी और श्रृंगार का सामान मिल रहा है। श्रद्धालु अपनी पसंद के अनुसार लड्डू गोपाल की प्रतिमा और उनके श्रृंगार का सामान खरीद रहे हैं। पर्व नजदीक आने के साथ बाजारों में भी खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here