पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती श्री *राहुल भाटी* द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री *चन्द्रकेश सिंह* एवं क्षेत्राधिकारी नगर भिनगा श्री *आलोक कुमार सिंह* के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भिनगा श्री राज प्रकाश सिंह के नेतृत्व में कोतवाली भिनगा पुलिस द्वारा गर्भस्थ शिशु की मृत्यु एवं धोखाधड़ी से संबंधित प्रकरण में वांछित 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 10.11.2026 को वादी श्री इरफान खान पुत्र खुशियाल खान निवासी बंठिहवा, मौजा सिटकहवा, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती द्वारा थाना कोतवाली भिनगा पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि उसकी पत्नी गर्भवती थी। आरोप है कि विपक्षीगण 1. आशा बहू, 2. देवनारायण सिंह उर्फ दिग्विजय सिंह, 3. जीएनएम एवं लखनऊ अस्पताल भिनगा के मालिक/संचालक नाम-पता अज्ञात द्वारा आपस में षड्यंत्र करके धन के लालच में उसकी पत्नी का लखनऊ अस्पताल भिनगा में ऑपरेशन के माध्यम से प्रसव कराने की बात कही गई, लेकिन समय से प्रसव नहीं कराया गया। आरोप है कि विपक्षीगण द्वारा गर्भस्थ शिशु की डिलीवरी नहीं कराई गई, जिसके परिणामस्वरूप गर्भ में पल रहे शिशु की मृत्यु हो गई। इसके अतिरिक्त वादी को धमकी भी दी गई।
वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली भिनगा पर मु0अ0सं0 540/2026 धारा 105/92/61(2)/351(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भिनगा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर विवेचनात्मक कार्यवाही एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे।
इसी क्रम में दिनांक 10.11.2026 को उ0नि0 श्री विवेक कुमार राठौर द्वारा पुलिस टीम के साथ मुकदमे में वांछित अभियुक्तों की तलाश एवं विवेचनात्मक कार्यवाही के आधार पर 03 अभियुक्तों को जिला अस्पताल से आगे पार्क के सामने, थाना कोतवाली भिनगा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में जिलेदार शुक्ला की पत्नी, अमित कुमार वर्मा की पत्नी एवं रविशंकर दूबे शामिल हैं। वहीं चौथे अभियुक्त देवनरायन सिंह उर्फ दिग्विजय सिंह को उसके घर गायत्री मंदिर के पीछे, सिविल लाइन, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा से गिरफ्तार किया गया।
प्रकरण की विवेचना के दौरान प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 318(2)/318(4) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। गिरफ्तार चारों अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-*
1. जिलेदार शुक्ला की पत्नी निवासी ग्राम मोहरनिया, मौजा सिटकहवा, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।
2. अमित कुमार वर्मा की पत्नी निवासी ग्राम सन्तलिया, मौजा दुर्गापुर, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।
3. रविशंकर दूबे पुत्र दीपनरायण दूबे निवासी ग्राम लच्छीपट्टी, थाना सिगरामऊ, जनपद जौनपुर, हाल पता 538ख/154 नयापुरवा, फैजुल्लागंज, लखनऊ।
4. देवनरायन सिंह उर्फ दिग्विजय सिंह पुत्र जय प्रकाश सिंह निवासी गायत्री मंदिर के पीछे, सिविल लाइन, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा।
*गिरफ्तारी का स्थान-*
1. जिला अस्पताल से आगे पार्क के सामने, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।
2. गायत्री मंदिर के पीछे, सिविल लाइन, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री राज प्रकाश सिंह, थाना कोतवाली भिनगा।
2. उ0नि0 श्री विवेक कुमार राठौर, थाना कोतवाली भिनगा।
3. उ0नि0 श्री विवेक पाण्डेय, थाना कोतवाली भिनगा।
4. हे0का0 मेराज खान, थाना कोतवाली भिनगा।
5. का0 विजय सिंह, थाना कोतवाली भिनगा।
6. का0 अभिषेक तिवारी, थाना कोतवाली भिनगा।
7. का0 निखिल पाण्डेय, थाना कोतवाली भिनगा।
8. म0का0 करिश्मा, थाना कोतवाली भिनगा।
9. म0का0 आकांक्षा सिंह, थाना कोतवाली भिनगा।
10. म0का0 श्वेता गौतम, थाना कोतवाली भिनगा।












