*
*विभिन्न वाहनों पर निःशुल्क रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाकर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने का किया गया प्रयास।*
प्रदेश में चलाए जा रहे यातायात माह नवम्बर-2026 के क्रम में आज दिनांक 11.11.2026 को *पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी* के निर्देशन में, *अपर पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रकेश सिंह* एवं *क्षेत्राधिकारी यातायात श्री आलोक कुमार सिंह* के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी यातायात श्री मो0 शमीम के नेतृत्व में *मीट एंड ग्रीट अभियान* के अंतर्गत थाना मल्हीपुर क्षेत्र के वीरगंज चौराहे पर विशेष यातायात जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं रात्रि के समय वाहनों की दृश्यता बढ़ाने के उद्देश्य से ट्रैक्टर, डम्पर एवं ऑटो रिक्शा सहित विभिन्न प्रकार के वाहनों पर निःशुल्क *रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप* लगाए गए।
इसके अतिरिक्त आम जनमानस एवं वाहन चालकों को एकत्रित कर लाउड हेलर एवं अन्य माध्यमों से यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान शासन द्वारा संचालित *राह-वीर योजना* एवं इसके अंतर्गत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर लोगों को सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सहायता के लिए प्रेरित किया गया।
अभियान के दौरान आमजन को दोपहिया वाहन चलाते समय सदैव हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा शराब अथवा किसी भी मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन न चलाने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही यातायात संकेतों एवं सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई।
अंत में यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा संबंधी पम्पलेट वितरित कर उपस्थित लोगों को सदैव यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।
*श्रावस्ती पुलिस आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहें तथा दूसरों को भी सुरक्षित रखें। आपकी थोड़ी सी सावधानी अनमोल जीवन बचा सकती है।*












