श्रावस्ती में करीब 38 साल पुराने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में आखिरकार अदालत का फैसला आ गया। वर्ष 1988 में दर्ज मुकदमे में दो अभियुक्तों को दोषी ठहराते हुए न्यायालय ने कोर्ट उठने तक के कारावास और एक-एक हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। बुधवार को पुलिस की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, फैसला 5 नवंबर 2026 को सुनाया गया था। पुलिस के अनुसार, थाना इकौना में मुकदमा संख्या 34/1988 भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 452, 323, 504 और 506 के तहत दर्ज किया गया था। मामले में राम प्रताप पुत्र कल्पनाथ और रामभवन पुत्र भैखनाथ, निवासी बसनेटा, थाना इकौना पर वादी के घर में घुसकर मारपीट करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप था। वर्ष 1988 में दर्ज यह मुकदमा लंबे समय तक न्यायालय में चला। करीब चार दशक बाद दोनों अभियुक्त दोषी करार दिए गए। न्यायालय जेएम-01 बहराइच ने सुनवाई के बाद दोनों अभियुक्तों को दोषसिद्ध पाया। अदालत ने प्रत्येक को न्यायालय उठने तक का कारावास और एक हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। इस फैसले के साथ ही करीब 38 साल पुराने मामले में न्यायिक कार्रवाई अहम पड़ाव पर पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक, प्रदेश में चलाए जा रहे ऑपरेशन कनविक्शन अभियान का उद्देश्य महत्वपूर्ण और चिन्हित मुकदमों में प्रभावी पैरवी कर दोषियों को सजा दिलाना है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ऐसे मामलों की निगरानी कर रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह को भी संबंधित थाना प्रभारियों और पैरोकारों के साथ समन्वय बनाकर प्रभावी पैरवी कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस मामले में मॉनिटरिंग सेल, जिला शासकीय अधिवक्ता और कोर्ट पैरोकार ने प्रभावी पैरवी की। पुलिस का कहना है कि अभियान के तहत पुराने मामलों में उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अदालत में मजबूती से पक्ष रखा जा रहा है, ताकि पीड़ितों को न्याय मिले और दोषियों को कानून के अनुसार सजा दिलाई जा सके।
38 साल पुराने मारपीट के मुकदमे में दो दोषी:कोर्ट उठने तक की सजा और एक-एक हजार रुपए जुर्माना
और पढ़ें
›
एकघरवा के राप्ती नदी में गणेश-लक्ष्मी प्रतिमाओं का विसर्जन:श्रद्धालुओं ने नम आंखों से छोटी राप्ती नदी में प्रतिमाएं विसर्जित कीं
›
बब्बी कुमार लगातार दूसरी बार टीम में चुने गए:वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी प्रतियोगिता में गुजरात विद्यापीठ के उप कप्तान बने
›
पंचायत भवन में जहरीला सांप निकला:सर्पमित्र घनश्याम बाबा ने पकड़ा; कॉमन क्रेट प्रजाति का सांप जंगल में छोड़ने ले गए
