चौक थाना क्षेत्र के मठिया गांव में गुरुवार को करीब 35 साल का युवक हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतारकर थाने पहुंचाया।
मठिया निवासी दीपक भारती किसी बात पर परिजनों से नाराज होकर घर से निकल गया था। वह गांव के पश्चिम में सिवान स्थित हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़कर जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसे टावर पर देखकर राहगीरों की भीड़ जुट गई। कुछ लोग उसका वीडियो बनाने लगे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दीपक आरोप लगा रहा था कि गांव के लोग उसे वहां रहने नहीं दे रहे हैं और घरवाले मारपीट कर उसे घर से भगा रहे हैं। इसी से परेशान होकर वह टावर पर चढ़ा था।
बताया गया कि दीपक की शादी हो चुकी है और उसकी पत्नी मायके में रहती है। वह घर पर रहकर मिक्सर मशीन पर मजदूरी करता है। परिजनों के मुताबिक, वह आए दिन चिड़चिड़ा रहने लगा है।
उपनिरीक्षक परशुराम सिंह ने बताया कि जांच में युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात सामने आई है। फिलहाल उसके खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जा रही है।
पारिवारिक कलह से परेशान युवक हाईटेंशन टावर पर चढ़ा:पुलिस ने सुरक्षित नीचे उतारकर थाने पहुंचाया; गांव के लोगों पर रहने नहीं देने का आरोप लगाया
और पढ़ें
›
बब्बी कुमार दूसरी बार कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चुने गए:गुजरात विद्यापीठ की टीम के उपकप्तान बने, 13 से 18 नवंबर तक सागर में होंगे मुकाबले
›
शादी का झांसा देकर युवती को भगाने का आरोपी गिरफ्तार:बस्ती पुलिस ने पवन कुमार को महाराष्ट्र से पकड़ा, युवती को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
›
जयलाल पुरवा में गणेश-लक्ष्मी की शोभायात्रा निकली:श्रावस्ती की हरदत्तनगर गिरंट ग्राम पंचायत में महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने लिया हिस्सा
