श्रावस्ती में कोतवाली भिनगा क्षेत्र के भिनगा-लक्ष्मनपुर मार्ग पर बुधवार शाम करीब 7:00 बजे अचानक सड़क पर कुत्ता आ जाने से बाइक सवार हादसे का शिकार हो गया। बाइक कुत्ते से टकराने के बाद अनियंत्रित हो गई, जिससे बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने उसे उठाकर उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया। लक्ष्मनपुर बाजार निवासी 52 वर्षीय इम्तियाज बुधवार शाम बाइक से भिनगा जा रहे थे। वह रेहली वन चौकी के पास पहुंचे ही थे कि अचानक सड़क पर एक कुत्ता आ गया। इससे उनकी बाइक कुत्ते से टकरा गई और वह संतुलन खोकर सड़क पर गिर पड़े। बताया जाता है कि गिरने के बाद वह बाइक के साथ करीब 10 फीट तक घिसटते चले गए। हादसे में उनके हाथ में कई जगह चोटें आईं, जबकि बाइक का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद राहगीर दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल बाइक सवार को सड़क से उठाया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में बाइक सवार को गंभीर चोट नहीं आई। उन्हें हल्की-फुल्की चोटें आई हैं और उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।
भिनगा-लक्ष्मनपुर मार्ग पर कुत्ते से टकराई बाइक:अधेड़ सड़क पर गिरकर घायल, राहगीरों ने निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया
और पढ़ें
›
अवशेष प्रबंधन के बिना कंबाइन से कटाई नहीं होगी:नौतनवा में नियम तोड़ने पर मशीन सीज होगी; एसडीएम ने किसानों को जागरूक करने के निर्देश दिए
›
नाबालिग बेटी को दोबारा भगाया, जेवर-नकदी ले जाने का आरोप:बस्ती में पिता से मारपीट का दावा, 8 लोगों पर केस दर्ज कराने कोर्ट में अर्जी
›
गोविंदपुर नहर किनारे तेंदुआ दिखा:इकौना में पानी पीते समय ग्रामीणों ने देखा; पुलिस पहुंची, वन विभाग को सूचना दी गई
