नाबालिग बेटी को दोबारा भगाया, जेवर-नकदी ले जाने का आरोप:बस्ती में पिता से मारपीट का दावा, 8 लोगों पर केस दर्ज कराने कोर्ट में अर्जी

0
2

बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी को दोबारा भगा ले जाने का आरोप लगाया है। उसका दावा है कि बेटी घर से जेवर और 45 हजार रुपये नकद भी ले गई। विरोध करने पर उसके साथ जातिसूचक अपशब्द कहकर मारपीट की गई।
पीड़ित पिता ने इस मामले में विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट की अदालत में अर्जी दी है। उसने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
अर्जी के अनुसार, 8 जुलाई 2026 को एक युवक ने परिवार की मदद से उसकी बेटी को पहली बार भगाया था। शिकायत के बाद बेटी घर लौट आई थी। आरोप है कि युवक चोरी-छिपे उससे मिलता रहा और कुछ समय बाद उसे फिर से भगा ले गया।
पिता का आरोप है कि दूसरे पक्ष से पूछताछ करने पर उसके साथ मारपीट हुई और जान से मारने की धमकी दी गई। शोर सुनकर लोग बीच-बचाव करने पहुंचे। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत भेजी, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद वह कोर्ट पहुंचा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here