
बस्ती बनकटी नगर पंचायत के बासापार कैथोरा जाने वाले मार्ग पर अब रोशनी रहेगी। जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए नगर पंचायत ने इस सड़क पर लाइट लगाने का काम शुरू कर दिया है। कर्मचारी दिन-रात सड़क किनारे लाइटें लगाने में जुटे हैं। यह सड़क लालगंज थाने की ओर जाती है और यहां लाइट की हालत काफी खराब थी। इस रास्ते से पुलिस विभाग के कर्मचारियों का 24 घंटे आना-जाना लगा रहता है। खराब लाइटों की वजह से पुलिस विभाग को भी परेशानी हो रही थी। लालगंज थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार चौधरी ने नगर पंचायत को इस बारे में जानकारी दी थी। उनकी शिकायत पर नगर पंचायत ने तुरंत कार्रवाई की। अब लाइनमैन द्वारा लाइटों को ठीक करने और उन्हें जलाने का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही, थाने की तरफ जाने वाली सड़क पर उगी घास-फूस की भी नगर पंचायत ने साफ-सफाई करा दी है। कल लालगंज थाने पर जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।
































