Home उत्तर प्रदेश Krishna Janmashtami 2026 Preparations | Farenda Prem Pokhari Maharajganj

Krishna Janmashtami 2026 Preparations | Farenda Prem Pokhari Maharajganj

0
4

| फरेंदा), महराजगंज10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महराजगंज के फरेंदा क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर काफी उत्साह है। यहां के प्रसिद्ध प्रेम पोखरी स्थल पर इस साल जन्माष्टमी धूमधाम से मनाने की तैयारी आज से शुरू हो गई है। इसे ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए स्थानीय लोग और आयोजन समितियां जुट गई हैं।

जन्माष्टमी से पहले ही प्रेम पोखरी परिसर में चहल-पहल बढ़ गई है। आज सुबह से ही स्थानीय युवाओं और समिति सदस्यों ने पोखरी के आसपास साफ-सफाई, रंग-रोगन और पंडाल बनाने के लिए भूमि पूजन शुरू कर दिया है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के लिए परिसर को आधुनिक और पारंपरिक दोनों तरीकों से सजाने की योजना है।

इस कार्यक्रम की मुख्य खासियत भगवान कृष्ण के जीवन पर आधारित आकर्षक झांकियां होंगी। पूरे परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा। दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दर्शन और पूजा की आसान व्यवस्था की जा रही है।

प्रेम पोखरी को क्षेत्र की आस्था और सांस्कृतिक विरासत का अहम केंद्र माना जाता है। यहां हर साल जन्माष्टमी का पर्व बड़े स्तर पर मनाया जाता है। इसमें फरेंदा और आसपास के ग्रामीण इलाकों से हजारों श्रद्धालु आते हैं। आज से शुरू हुई तैयारियों को देखकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है।

समिति के सदस्यों ने बताया कि इस बार का आयोजन पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ेगा। रात बारह बजे भगवान के जन्मोत्सव के साथ महाआरती और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here