श्रावस्ती जिले में नेपाल सीमा से सटे जमुनहा बाजार में सुबह एक रोडवेज बस आने के बाद दिनभर बस नहीं मिलती। बसों की कमी से हजारों यात्रियों को रोज परेशानी होती है। जानकारी के अनुसार, कानपुर और लखनऊ होते हुए बहराइच से सुबह 5 बजे एक रोडवेज बस जमुनहा आती है। बस तुरंत लौट जाती है। इसके बाद पूरे दिन कोई बस नहीं मिलती। यात्री निजी बसों, डग्गामार वाहनों और ई-रिक्शा से सफर करते हैं। जमुनहा से भिनगा के लिए सीधी बस नहीं है। यात्रियों को 30 किलोमीटर का सफर ई-रिक्शा से तय करना पड़ता है। नौकरीपेशा लोगों, छात्र-छात्राओं और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने परिवहन निगम से जमुनहा से भिनगा, बहराइच और लखनऊ के लिए अतिरिक्त बसें चलाने की मांग की है। रुपईडीहा के एआरएम ओम प्रकाश साहू इन कहा- बसों के रूट का निरीक्षण करेंगे। नई व्यवस्था के तहत तीनों तहसील मुख्यालयों से देश और प्रदेश की राजधानी तक सीधी बस सेवा उपलब्ध कराने की बात कही गई है।
जमुनहा में दिनभर नहीं मिलती रोडवेज बस:सुबह 5 बजे बहराइच से आती है एक बस, यात्री निजी वाहनों से सफर करने को मजबूर
और पढ़ें
›
परसामलिक पुलिस ने 40 टेट्रा पैक देशी शराब पकड़ी:आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई
›
दादर गांव में रास्ते पर इंटरलॉकिंग का काम शुरू:बरसात में आने-जाने की परेशानी कम करने के लिए प्रधान करा रहे काम
›
पाइपलाइन की खोदाई के बाद मंदिर का रास्ता धंसा:श्रावस्ती के नासिरगंज में दो-तीन साल से मरम्मत नहीं, जलापूर्ति भी शुरू नहीं हुई
