श्रावस्ती जिले में नेपाल सीमा से सटे जमुनहा बाजार में सुबह एक रोडवेज बस आने के बाद दिनभर बस नहीं मिलती। बसों की कमी से हजारों यात्रियों को रोज परेशानी होती है। जानकारी के अनुसार, कानपुर और लखनऊ होते हुए बहराइच से सुबह 5 बजे एक रोडवेज बस जमुनहा आती है। बस तुरंत लौट जाती है। इसके बाद पूरे दिन कोई बस नहीं मिलती। यात्री निजी बसों, डग्गामार वाहनों और ई-रिक्शा से सफर करते हैं। जमुनहा से भिनगा के लिए सीधी बस नहीं है। यात्रियों को 30 किलोमीटर का सफर ई-रिक्शा से तय करना पड़ता है। नौकरीपेशा लोगों, छात्र-छात्राओं और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने परिवहन निगम से जमुनहा से भिनगा, बहराइच और लखनऊ के लिए अतिरिक्त बसें चलाने की मांग की है। रुपईडीहा के एआरएम ओम प्रकाश साहू इन कहा- बसों के रूट का निरीक्षण करेंगे। नई व्यवस्था के तहत तीनों तहसील मुख्यालयों से देश और प्रदेश की राजधानी तक सीधी बस सेवा उपलब्ध कराने की बात कही गई है।
जमुनहा में दिनभर नहीं मिलती रोडवेज बस:सुबह 5 बजे बहराइच से आती है एक बस, यात्री निजी वाहनों से सफर करने को मजबूर
और पढ़ें
›
नौतनवा में चोरी का चांदी का मुकुट बरामद:आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने 3 घंटे में 150 ग्राम का मुकुट खोजा
›
दुबौलिया में बिजली जांच के दौरान लाइनमैन ट्रांसफार्मर से गिरा:केबल काटते समय बिगड़ा संतुलन, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर
›
वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान जारी रहेगा:महराजगंज में कांग्रेस नेता रफीक खान बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे तक आंदोलन होगा












