
घुघली विकास खंड के बेलवा टिकर गांव में शुक्रवार शाम 05:00 बजे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया। इस मौके पर रामजानकी मंदिर से भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकी निकाली गई। झांकी में राधा-कृष्ण, ग्वाल-बाल सहित कई धार्मिक स्वरूपों की आकर्षक प्रस्तुतियां शामिल थीं। यह झांकी गांव के मुख्य रास्तों से होकर गुजरी। झांकी देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हुए। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। युवाओं और बच्चों में झांकी को लेकर खास उत्साह दिखा। जगह-जगह ग्रामीणों ने झांकी का स्वागत किया। इस दौरान विश्व हिंदू कल्याण परिषद के जिलाध्यक्ष रामनरेश जायसवाल, प्रधान संघ के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष दिनेश जायसवाल, भाजपा नेता अर्जुन जायसवाल, शिवेंद्र राकेश रामाज्ञा जयसवाल और ब्रह्मानंद कनौजिया जैसे लोग मौजूद रहे।
































