Home उत्तर प्रदेश कुईया में धूमधाम से मनाया गया बेरहवा त्योहार:हाजी खिज्र के नाम पर...

कुईया में धूमधाम से मनाया गया बेरहवा त्योहार:हाजी खिज्र के नाम पर मुस्लिम महिलाओं ने रखा रोजा, पोखरे किनारे की नियाज-फातिहा

0
2


सिसवा, महराजगंज। सिसवा क्षेत्र की ग्रामसभा कुईया में हाजी खिज्र के नाम पर दरिया वाला बेरहवा त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय में इस त्योहार की बड़ी मान्यता है। मान्यता है कि हजरत हाजी खिज्र दरिया के रक्षक हैं। इसलिए इस दिन मुस्लिम समुदाय की महिलाएं उनकी नियाज-फातिहा के लिए दिन भर रोजा रखती हैं। गांव के कर्बला के पास स्थित पोखरे पर दरिया वाला बेरहवा त्योहार मनाया गया। यहां मुस्लिम समुदाय की महिलाएं तरह-तरह के पकवान बनाकर पोखरे के किनारे लाईं। मगरिब की अजान के बाद पोखरे पर ही फातिहा कराया गया, रोजा खोला गया और दुआ मांगी गई। इस मौके पर बच्चे, बच्चियां, महिलाएं और नौजवान समेत सभी ग्रामीण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here