Home उत्तर प्रदेश कोल्हुई थाने में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी:थानाध्यक्ष के नेतृत्व में सजी मनमोहक...

कोल्हुई थाने में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी:थानाध्यक्ष के नेतृत्व में सजी मनमोहक झांकी, पुलिसकर्मी और क्षेत्रीय लोग हुए शामिल

0
4


कोल्हुई थाना परिसर में जन्माष्टमी का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह के नेतृत्व में थाने को भक्तिमय माहौल में सजाया गया। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी भी सजाई गई, जिसे देखने के लिए पुलिसकर्मियों के साथ-साथ क्षेत्रीय लोगों में भी काफी उत्साह दिखा। थाना परिसर में सजी आकर्षक झांकी और भक्ति गीतों से पूरा माहौल कृष्णमय हो गया। जहां आम दिनों में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाते पुलिसकर्मियों की आवाज सुनाई देती है, वहीं जन्माष्टमी पर “जय श्रीकृष्ण” और “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों ने पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना भी की। कानून के साथ आस्था और संस्कृति का यह संगम कोल्हुई थाना परिसर को लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here