पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर *श्री विनीत जायसवाल* के निर्देशन में जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने तथा यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात पुलिस एवं स्थानीय पुलिस द्वारा वाहन चालकों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा अन्य यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान *कुल 290 चालान किए गए, 01 वाहन सीज किया गया तथा ₹5,20,000/- शमन शुल्क* की कार्यवाही की गई। इसके अतिरिक्त यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी निगरानी एवं कार्रवाई हेतु तैनात *इंटरसेप्टर वाहन द्वारा 114 चालान* किए गए। सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। स्वयं सुरक्षित रहें एवं दूसरों को भी सुरक्षित रखें।






























