Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश Basti News:संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप – Married...

Basti News:संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप – Married Woman Dies Under Suspicious Circumstances; Murder Alleged

Basti News:संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप - Married Woman Dies Under Suspicious Circumstances; Murder Alleged

हर्रैया (बस्ती)। क्षेत्र के गंगापुर गांव में 35 वर्षीय विवाहिता अंजनी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के पिता ने बेटी के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने थाने में तहरीर दी है।

गोंडा जिले के औसानीपुर गांव निवासी रामलौटन ने हर्रैया थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी अंजनी का विवाह करीब 18 साल पहले गंगापुर निवासी विनोद कुमार पुत्र शेर बहादुर के साथ हुआ था। शादी के आठ साल बाद से ही ससुराल वालों का रवैया बदल गया। वे दहेज के लिए उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित करने लगे। आरोप लगाया कि बेटा न होने और सिर्फ तीन बेटियां होने को लेकर भी ससुराल पक्ष के लोग उनकी बेटी को ताने मारते थे।

पिता के मुताबिक, बुधवार शाम 5 बजे अंजनी के पति, ससुर, सास और देवरानी ने साजिश के तहत उनकी बेटी को विषाक्त पदार्थ खिला दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद उनकी नातिन काजल राजभर ने अपनी मौसी और उन्हें फोन कर इसकी जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक हर्रैया संजय कुमार ने बताया कि बुधवार को घटना की जानकारी होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

तीन बेटियों के सिर से उठ गया मां का साया

मां की मृत्यु के बाद मासूम बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार, मृतका की 13 वर्षीय बड़ी बेटी निधि राजभर ने बताया कि उसके पिता नशे के आदी हैं। 15 दिन पहले ही चेन्नई से लौटे हैं। जब वह घर के बाहर खेल रही थी, तभी परिवार के लोग उसकी मां को जबरन कमरे में ले गए और विषाक्त पदार्थ खिला दिया। दिवंगत अंजनी की दूसरी बेटी मानवी 12 वर्ष तीसरी बेटी 10 वर्ष की है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat