Home उत्तर प्रदेश Krishna Janmashtami Celebration | Shravasti Police Line Bhajan

Krishna Janmashtami Celebration | Shravasti Police Line Bhajan

0
0

सुनील कुमार| हरिहरपुर रानी(श्रावस्ती), श्रावस्ती7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

श्रावस्ती जिले के हरिहरपुररानी ब्लॉक में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर पुलिस लाइन परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। शाम होते ही पूरा परिसर भजन-कीर्तन और धार्मिक गीतों की धुन से भक्तिमय हो गया।

रात ठीक 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। इसके बाद उनकी पूजा-अर्चना की गई और सभी की सुख-समृद्धि की कामना की गई।

इस कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों के साथ-साथ इलाके के बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने भजनों पर झूमते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए। धार्मिक संगीत कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण कृष्णमय नजर आया। लोगों में जन्माष्टमी को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला।

जन्मोत्सव के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया। थाना परिसर में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी इंतजाम किया गया था।

जन्माष्टमी के इस कार्यक्रम के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से भी खास इंतजाम किए गए थे। देर रात तक चले इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here