Home लेटेस्ट न्यूज़ थाना बन्धुआकला पुलिस द्वारा ऑपरेशन मजनू के तहत सार्वजनिक स्थान पर अश्लील...

थाना बन्धुआकला पुलिस द्वारा ऑपरेशन मजनू के तहत सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार*

0
3

 

 

 

 

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर *श्री विनीत जायसवाल* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान तथा मिशन शक्ति फेज-5 एवं ऑपरेशन मजनू के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा थाना बन्धुआकला के थानाध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में थाना बन्धुआकला पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति अशोभनीय व्यवहार करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है । *दिनांक 05.09.2026* को थाना बन्धुआकला पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि *कैथन टोला से बन्धुआकला नाका की तरफ आने वाले रास्ते में नहर पुलिया पर वहद ग्राम बन्धुआकला* से एक युवक राहगीर लड़कियों को देखकर अश्लील हरकतें कर रहा है । सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उ0नि0 श्री विपिन कुमार पाठक मय पुलिस टीम मौके पर पहुँचे तथा अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान *जितेन्द्र उर्फ आदित्य पुत्र बाबूलाल गौतम निवासी गौराबारिक रानीगंज अमहट थाना को0 नगर जनपद सुलतानपुर उम्र 29 वर्ष* के रूप में हुई । अभियुक्त के विरुद्ध थाना बन्धुआकला सुलतानपुर पर *मु0अ0सं0 176/2026 के तहत धारा 296 बीएनएस* में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई।

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –*

• उ0नि0 श्री विपिन कुमार पाठक

• का0 ईशू यादव

• का0 सतनाम सिंह

• म0का0 आकांक्षा यादव

• म0का0 राखी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here