Home लेटेस्ट न्यूज़ बस्ती मंदिर में श्रीराम की मूर्ति खंडित:ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने शांति...

बस्ती मंदिर में श्रीराम की मूर्ति खंडित:ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की

0
0


बस्ती जनपद के गौर थाना क्षेत्र स्थित एक मंदिर में भगवान श्रीराम की मूर्ति खंडित पाई गई है। इस घटना से आसपास के ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में जमा हो गए। मूर्ति खंडित होने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही गौर थाना प्रभारी अतुल कुमार अंजान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने ग्रामीणों से बातचीत कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। फिलहाल, मौके पर स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है और एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात है। थाना प्रभारी अतुल कुमार अंजान ने बताया कि खंडित मूर्ति के स्थान पर जल्द ही दूसरी मूर्ति मंगवाकर स्थापित कराई जाएगी। पुलिस घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है और जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here