बस्ती। रुधौली विकास क्षेत्र के रौन दानो कुयां चौराहा पर विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरिष्ठ चेस्ट फिजिशियन डॉ. राहुल सिंह ने 250 से अधिक मरीजों की जांच कर उन्हें निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराईं।

शिविर में मरीजों की सुविधा के लिए कंप्यूटराइज्ड फेफड़ों की जांच (FOT), पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट (PFT), हीमोग्लोबिन, HbA1c और कोलेस्ट्रॉल जैसी महत्वपूर्ण जांचें पूरी तरह निःशुल्क की गईं। ग्रामीण क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।
डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों तक विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से समय-समय पर ऐसे निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाते हैं। उनका प्रयास है कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य परामर्श और आवश्यक जांच की सुविधा मिल सके।
शिविर को सफल बनाने में सुधीर राव, कमालुद्दीन, हिमांशु सिंह, अश्विनी श्रीवास्तव, दिनेश सिंह, गौरव सिंह और मणीप्रताप सिंह का विशेष सहयोग रहा। वहीं सिप्ला, लुपिन, मैनकाइंड, बायो हेल्थकेयर और अल्केम सहित कई राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय फार्मास्यूटिकल कंपनियों ने भी आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर को स्थानीय लोगों ने उपयोगी पहल बताते हुए इसकी सराहना की।















