Home लेटेस्ट न्यूज़ बलरामपुर के कपौवा गांव में तेंदुए का हमला:खेत के पास बंधी भेड़...

बलरामपुर के कपौवा गांव में तेंदुए का हमला:खेत के पास बंधी भेड़ को उठा ले गया, ग्रामीणों में खतरे का डर

0
0


हरैया सतघरवा के ललिया थाना क्षेत्र स्थित कपौवा गांव में तेंदुए का आतंक जारी है। रविवार की भोर में तेंदुए ने एक भेड़ को अपना निवाला बना लिया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। प्रधान प्रतिनिधि रेवती रमण तिवारी ने बताया कि पश्चिमी कपौवा गांव में रविवार की भोर में तेंदुआ उदयराज पाल के खपरैल मकान पर बैठा देखा गया था। ग्रामीणों द्वारा खदेड़े जाने पर तेंदुआ गांव के पश्चिमी गन्ने के खेत में घुस गया। बच्चा राम पाल ने जानकारी दी कि रविवार की भोर में ही तेंदुए ने उनके खेत के पास बाड़े में बंधी भेड़ को उठा लिया और भाग गया। बाद में भेड़ के अवशेष झाड़ी में पाए गए। पूर्व प्रधान राजेश यादव ने बताया कि तेंदुआ आए दिन पालतू पशुओं को अपना निवाला बना रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। इस संबंध में वनकटवा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी शत्रुघ्न लाल ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। वन विभाग की टीम मौके पर गश्त कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here