Home लेटेस्ट न्यूज़ घाघरा का जलस्तर बढ़ा:एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान के करीब पहुंची...

घाघरा का जलस्तर बढ़ा:एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान के करीब पहुंची नदी

0
15


बहराइच में घाघरा नदी का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। एल्गिन ब्रिज पर नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है, जिससे तटीय इलाकों में हलचल बढ़ गई है। पिछले 36 घंटों में एल्गिन ब्रिज पर जलस्तर 23 सेंटीमीटर बढ़ा है। यह अब 105.87 मीटर दर्ज किया गया है, जबकि खतरे का लाल निशान 106.07 मीटर है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद विभिन्न बैराजों से नदी में 2,57,937 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसी कारण जलस्तर में वृद्धि देखी जा रही है। बढ़ते जलस्तर पर एसडीएम राजेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और फिलहाल बाढ़ का कोई खतरा नहीं है। प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। महसी तहसील के अंतर्गत घाघरा नदी के किनारे बसे संवेदनशील गांवों पर लगातार सतर्क निगाह रखी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here