महाराजगंज के बलिया नाले पर करीब चार साल पहले शुरू हुआ पुल का निर्माण अब तक अधूरा है। सुभाष नगर और शिवनगर को जोड़ने वाले इस पुल को पूरा कराने की मांग स्थानीय लोगों ने की है।
लोगों का कहना है कि पुल बनने से इसका इस्तेमाल शहर में मिनी बाईपास के तौर पर हो सकेगा। इससे दोनों मोहल्लों के लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी और शहर के दूसरे रास्तों पर यातायात का दबाव कम हो सकता है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, संबंधित विभाग ने अब तक निर्माण पूरा नहीं कराया है। दीपक, निगम, अरविंद और महेंद्र सहित लोगों ने पुल का काम जल्द पूरा करने की मांग की है।
लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जनहित को देखते हुए निर्माण पूरा कराने की अपील की है।
और पढ़ें
›
जगदीशपुर में पंचायत भवन के पास रास्ता जर्जर:ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग की, पैदल चलने वालों, बुजुर्गों और बच्चों को आने-जाने में परेशानी
›
Basti Weather Forecast | Rain & Strong Winds Alert
›
कटकुइया-सेहरिया मार्ग पर गड्ढे और जलभराव:जमुनहा ब्लॉक में राहगीरों को आने-जाने में परेशानी, ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग की
