नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह का भारत दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया।
पीएम मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह का किया औपचारिक स्वागत (फोटो-ANI)
HighLights
-
नेपाल के पीएम बालेन शाह का भारत दौरा शुरू।
-
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति भवन में किया औपचारिक स्वागत।
-
द्विपक्षीय संबंधों और सहयोग पर होगी चर्चा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने औपचारिक स्वागत किया है। बालेन शाह राष्ट्रपति भवन पहुंचे हैं, यहां पीएम मोदी ने उनसे हाथ मिलाकर नेपाल के प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।
राष्ट्रपति भवन में इस औपचारिक स्वागत के साथ ही बालेन शाह के आधिकारिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई है। माना जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय संबंधों और दोनों पड़ोसी देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा होगी।
औपचारिक स्वागत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने नेपाली और भारतीय प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की।
यह भी पढ़ें- राम-सीता की नगरी को जोड़ने वाली ट्रेन आज से चलेगी, 604 KM का सफर 18 घंटे में होगा पूरा

















