अधिवक्ताओं ने जमुनहा-बहराइच मार्ग जाम किया:बैनामा निजीकरण का आदेश वापस लेने की मांग; एंबुलेंस को रास्ता दिया, वाहनों की कतार लगी

0
1

बैनामा निजीकरण और राजस्व न्यायालयों में अधिवक्ताओं की भूमिका खत्म करने के शासन के आदेश के विरोध में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने जमुनहा-बहराइच राज्य मार्ग जाम कर आदेश वापस लेने की मांग की।
श्रावस्ती के मल्हीपुर में न्यू मॉडर्न बार एसोसिएशन तहसील जमुनहा के अधिवक्ताओं ने तहसील के सामने प्रदर्शन किया। मार्ग जाम होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पर असर पड़ा।
अधिवक्ताओं ने एंबुलेंस को रास्ता दिया। सूचना मिलने पर मल्हीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर नजर रखी।
प्रदर्शन में तहसील अध्यक्ष सत्यनारायण यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकुमार वर्मा, पूर्व अध्यक्ष कुलदीप वर्मा, पूर्व महामंत्री हरीश कुमार यादव, दिनेश प्रताप वर्मा, रामेंद्र कुमार यादव, प्रहलाद यादव, यशवंत कुमार सोनकर, रेवतीरमण श्रीवास्तव और राजकुमार यादव सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here