MNT News Bharat - Live News Ticker
BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
News Sliding Menu

महराजगंज के कृत पिपरा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर:74 मरीजों का परीक्षण, मुफ्त दवाएं और परामर्श दिया गया


महराजगंज के कृत पिपरा प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र से पहुंचे कुल 74 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिन्हें जांच के बाद आवश्यक उपचार की सलाह और मुफ्त दवाएं वितरित की गईं। शिविर का संचालन नव नियुक्त चिकित्सक डॉ. विक्रम बहादुर (एमबीबीएस) के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने मरीजों की जांच की, उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी ली और आवश्यक परामर्श प्रदान किया। डॉ. बहादुर ने बदलते मौसम को देखते हुए लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने साफ-सफाई का ध्यान रखने, शुद्ध पेयजल का सेवन करने और बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर बिना देरी किए चिकित्सकीय सलाह लेने पर जोर दिया। शिविर में फार्मासिस्ट इम्तियाज अहमद ने मरीजों को आवश्यक दवाएं वितरित कीं, जबकि लैब टेक्नीशियन गजेंद्र गुप्ता ने जांच संबंधी कार्यों में सहयोग किया। वार्ड बॉय छोटेलाल और स्वीपर सह चौकीदार चंद्रेश ने शिविर की व्यवस्थाएं सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दिनभर स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों की आवाजाही बनी रही। ग्रामीणों ने इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर की सराहना की और ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *