BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home क्राइम नेपाल: विदेश मंत्री शिशिर खनाल जलवायु सम्मेलन के लिए फिजी रवाना

नेपाल: विदेश मंत्री शिशिर खनाल जलवायु सम्मेलन के लिए फिजी रवाना

0
4

काठमांडू। नेपाल के विदेशमंत्री शिशिर खनाल जलवायु परिवर्तन से संबंधित ‘प्री-सीओपी लीडर्स इवेंट’ में भाग लेने के लिए फिजी रवाना हो गए ।

फिजी और तुवालु में 5 और 6 अक्टूबर को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए मंत्री खनाल के नेतृत्व में चार सदस्यीय नेपाली प्रतिनिधिमंडल आज सुबह रवाना हुआ।

नेपाल के विदेश मंत्रालय के अनुसार, खनाल 6 अक्टूबर को आयोजित लीडर्स प्लेनरी को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम से पहले खनाल पलाऊ के राष्ट्रपति तथा ऑस्ट्रेलिया और फिजी के प्रधानमंत्रियों के साथ संयुक्त रूप से आयोजित मीडिया प्रश्नोत्तर कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

संबंधित खबरें

जलवायु परिवर्तन पर वैश्विक संवाद और सहयोग को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस प्री-सीओपी लीडर्स इवेंट में नेपाल की भागीदारी से जलवायु परिवर्तन के प्रभाव, जलवायु न्याय और हिमालयी देशों के हितों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाने का अवसर मिलने की उम्मीद है।

फिजी और तुवालु में कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद विदेश मंत्री खनाल ऑस्ट्रेलिया जाएंगे। वहां 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठक निर्धारित है।

बैठक में नेपाल-ऑस्ट्रेलिया संबंध, द्विपक्षीय सहयोग और आपसी हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की जानकारी दी गई है।

ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान मंत्री खनाल कैनबरा स्थित नेपाली दूतावास और सिडनी में नेपाली डायस्पोरा की ओर से अलग-अलग आयोजित कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।

 

Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat
Exit mobile version