श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा निर्माणाधीन नवीन मॉडर्न पुलिस थाना के नए भवन का निरीक्षण किया गया, वहां पर चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित को यह सुनिश्चित करने को कहा कि कार्य तय समय सीमा में पूर्ण हो, जिससे थाना परिसर जल्द ही संचालन में आ सके और जनता को बेहतर पुलिस सेवाएं मिल सकें।तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना गिलौला का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों का रख रखाव, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष तथा थाना कार्यालय का गहन अवलोकन किया गया।निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी शारदीय नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु संवेदनशील स्थलों की पहचान कर सतर्कता बरतने,भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में प्रभावी पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने,सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच,नवरात्रि व दुर्गा पूजा आयोजकों के साथ बैठक कर आवश्यक समन्वय स्थापित करने,पुलिस गश्त को नियमित एवं प्रभावी करने व महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए चौराहों व भीड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने आदि के संबंध में थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा, जनता के प्रति संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की भावना से कार्य करने हेतु प्रेरित किया।जनपद पुलिस जनसामान्य से अपील करती है कि वे त्योहारों को शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की सूचना या शिकायत होने पर तत्काल निकटतम पुलिस थाने या हेल्पलाइन नंबर पर सूचित करें।










