श्रावस्ती। विकासखंड जमुनहा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बभन पुरवा के मौजा चमारन पुरवा के ग्रामीणों ने कोटेदार पर राशन वितरण में भारी अनमितता व कालाबाजारी करने क गंभीर आरोप लगाया है और बताया गया कि कोटेदार द्वारा ग्रामीणों को कम राशन वितरण किया जा रहा है और अपने मनमानी करते हैं।
ग्रामीणों को राशन देने में कटौती करते हैं ग्रामीणों का कहना है कि 4 किलो एक यूनिट पर देते हैं एवं कुछ ग्रामीणों का कहना है कि एक यूनिट पर 500 ग्राम राशन काटा जा रहा है तथा कुछ ग्रामीणों का कहना की दबंगई भी करते हैं अंतोदय कार्ड का राशन एक महिला न पाने से काफी नाराजगी जतायी तथा पूर्ति निरीक्षक जमुनहा से शिकायत किया है कोटेदार के द्वारा ग्रामीणों ने खाद्यान्न वितरण में अनमितता को लेकर को शासन प्रशासन से उच्च अधिकारियों द्वारा कोटेदार की जांच करने की मांग किया है और कोटा निरस्त किए जाने के लिए अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक जमुनहा से बात करने पर बताया गया कि जांच किया जाएगा और दोषी पाए जाने पर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।











