आज से लागू होगा GST 2.0… जानें दूध, पनीर, साबुन और दवाइयों से लेकर TV-बाइक तक क्या हुआ सस्ता और क्या हो जाएगा महंगा?

0
2

केंद्र सरकार ने 22 सितंबर 2025 से देश में टैक्स सिस्टम में बड़ा बदलाव करते हुए GST रिफॉर्म्स (GST 2.0) लागू कर दिया है। इस नए ढांचे के तहत आम जनता को राहत देने के लिए रोज़मर्रा की ज़रूरत की चीजों पर टैक्स घटा दिया गया है, जबकि लक्जरी और हानिकारक उत्पादों पर टैक्स बढ़ा दिया गया है।

सरकार का मकसद है कि जरूरी सामान सस्ता हो ताकि महंगाई का बोझ कम किया जा सके। वहीं, विलासिता और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक उत्पादों को महंगा बनाकर उनकी खपत को नियंत्रित करना और साथ ही राजस्व जुटाना भी इस सुधार का हिस्सा है।

किन चीजों पर पूरी तरह जीरो टैक्स?

  1.  सरकार ने कई उत्पादों और सेवाओं को GST मुक्त (0%) कर दिया है।
  2. खाद्य सामग्री: दूध, पनीर, पिज़्ज़ा, ब्रेड, रेडी टू ईट रोटी और पराठा।
  3. शिक्षा: पेंसिल, नोटबुक, चार्ट, लैब नोटबुक, ग्लोब आदि।
  4. स्वास्थ्य: 33 जीवन रक्षक दवाइयां (कैंसर की 3 दवाएं शामिल), हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी।
  5. 5% GST वाले उत्पाद
  6.  खाद्य: वनस्पति तेल, घी, चीनी, मिठाइयां, बिस्कुट, चॉकलेट, जूस, नारियल पानी।
  7. पर्सनल केयर: साबुन, शैम्पू, हेयर ऑयल, टूथपेस्ट, शेविंग क्रीम।
  8. घरेलू सामान: किचनवेयर, छाते, मोमबत्तियां, बच्चों की बोतलें, डायपर, नैपकिन, फर्नीचर।
  9. कृषि उपकरण: ट्रैक्टर, मशीनरी, ड्रिप इरिगेशन, स्प्रिंकलर, पंप।
  10. हेल्थ प्रोडक्ट्स: थर्मामीटर, ऑक्सीजन, ग्लूकोमीटर, चश्मा, ग्लव्स।
  11. कपड़े व कला: ₹2,500 तक के कपड़े, जूट-कपास बैग, हस्तशिल्प, पेंटिंग्स।

18% GST वाले उत्पाद

  1. इलेक्ट्रॉनिक सामान: एसी, वॉशिंग मशीन, टीवी, मॉनिटर, प्रोजेक्टर।
  2. वाहन: छोटी कारें, तिपहिया, एम्बुलेंस, 350cc तक की मोटरसाइकिलें, कमर्शियल व्हीकल।
  3. सर्विस सेक्टर: सिनेमा टिकट (₹100 से कम), होटल (₹7,500 से कम), ब्यूटी सर्विस।

क्या हुआ सस्ता?

  1.  खाद्य तेल, आटा, घी, चीनी और बिस्कुट।
  2. शैक्षिक सामग्री और बच्चों की पढ़ाई का सामान।
  3. साबुन, शैम्पू, टूथपेस्ट जैसे घरेलू प्रोडक्ट्स।
  4. जीवन रक्षक दवाइयां और बीमा पॉलिसी।
  5. टीवी, एसी, कार, बाइक और कृषि उपकरण।

क्या हुआ महंगा?

  1. सरकार ने लक्जरी और हानिकारक वस्तुओं पर टैक्स बढ़ाकर उन्हें महंगा बना दिया है।
  2. वाहन: बड़ी SUV, प्रीमियम कारें, 350cc से अधिक बाइक, रेसिंग कारें (28% से 40%)।
  3. मनोरंजन/सट्टेबाज़ी: कैसीनो, रेस क्लब, जुआ और बेटिंग (28% से 40%)।
  4. हानिकारक वस्तुएं: सिगरेट, सिगार, तंबाकू, एनर्जी ड्रिंक और सोडा (28% से 40%)।