सोमवार (22 सितंबर 2025) से GST 2.0 लागू हो गया है। इस नए टैक्स ढांचे के तहत जरूरत की कई चीजों पर टैक्स हटाया गया है या घटाया गया है, जबकि कुछ लक्जरी और हानिकारक उत्पादों पर टैक्स बढ़ा दिया गया है। आम लोगों के लिए रोज़मर्रा की चीजें सस्ती होंगी, वहीं कुछ वस्तुएं इतनी महंगी हो गई हैं कि उनकी कीमतें सिर पकड़ने वाली हैं।
महंगी हुई चीजें – सिन गुड्स और लक्जरी उत्पाद
केंद्र सरकार ने सिगरेट, गुटखा, तंबाकू, सोडा, कार्बोनेटेड और कैफिन युक्त ड्रिंक्स पर अब 40% GST लागू किया है। इसके अलावा:
लक्जरी वाहन: 350cc से अधिक मोटरसाइकिलें, प्रीमियम और बड़ी कारें
उच्च मूल्य वाले वस्त्र व गहने: महंगी घड़ियां, आर्टिक जूलरी
विशेष वस्तुएं: प्राइवेट एयरक्राफ्ट, स्पोर्ट्स बोट, कोक, लिग्नाइट
पहले सिन गुड्स पर 28% टैक्स लगता था, जो अब बढ़ाकर 40% कर दिया गया है।
कौन-कौन सी वाहनें अब महंगी होंगी?
पेट्रोल कार: 1200cc से ऊपर
डीजल कार: 1500cc से ऊपर
मोटरसाइकिल: 350cc से ऊपर
तंबाकू और ड्रिंक्स पर बढ़ा टैक्स
गुटखा, चबाने वाला तंबाकू, सिगरेट, बड़े-छोटे सिगार
कार्बोनेटेड और शुगर एडेड कोल्ड-ड्रिंक्स
कैफिन युक्त पेय
सस्ती हुई चीजें – आम लोगों को फायदा
GST 2.0 लागू होने के बाद कई रोज़मर्रा के सामान सस्ते हो गए हैं। इनमें शामिल हैं:
हाइजीन प्रोडक्ट्स: साबुन, शैम्पू, टूथपेस्ट, आफ्टर-शेव लोशन
बच्चों का सामान: बेबी डायपर
अन्य: रेजर, मंजन












