मेष को मिलेगी सफलता, सिंह को नुकसान का डर; जानें 12 राशियों पर सेहत, धन और परिवार का कैसा रहेगा असर

0
0

मेष राशि

आज स्वास्थ्य को लेकर सजग रहना आवश्यक है। शत्रुओं पर विजय मिलेगी और बुजुर्गों का आशीर्वाद साथ रहेगा। प्रेम जीवन और संतान से सुख प्राप्त होगा। व्यवसाय में तरक्की के संकेत हैं।

वृषभ राशि

थकान और मानसिक तनाव परेशान कर सकते हैं। सेहत पर इसका असर दिखेगा। व्यापारिक दृष्टि से दिन लाभकारी रहेगा, लेकिन मन अशांत हो सकता है।

मिथुन राशि

परिवारिक वातावरण में तनाव और कलह की संभावना है। शांति का अभाव रहेगा और स्वास्थ्य कमजोर पड़ सकता है। इस स्थिति से निपटने के लिए माता काली की उपासना करना लाभकारी रहेगा।

कर्क राशि

ऊर्जा की कमी महसूस होगी और गले से जुड़ी समस्या सामने आ सकती है। दांपत्य और संतान पक्ष से संतोषजनक परिणाम मिलेंगे। व्यवसाय में धीरे-धीरे सुधार होगा। आज लाल रंग की वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा।

सिंह राशि

आर्थिक नुकसान की संभावना है, इसलिए निवेश से बचें। सेहत का विशेष ध्यान रखें। परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी। पीली वस्तुएं अपने पास रखने से शुभ फल मिलेंगे।

कन्या राशि

बेचैनी और घबराहट बनी रह सकती है। स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। परिवार से सुख मिलेगा। दिन की शुरुआत शनिदेव को प्रणाम करके करें।

तुला राशि

सिरदर्द और आंखों से संबंधित दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। खर्चों में वृद्धि होगी और मानसिक तनाव रह सकता है।

वृश्चिक राशि

आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, साथ ही किसी बड़े नुकसान की आशंका है। हालांकि यात्रा आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है।

धनु राशि

कानूनी मामलों से दूरी बनाए रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम और संतान से संतोष मिलेगा। व्यापार औसत स्तर पर रहेगा।

मकर राशि

केवल भाग्य पर निर्भर रहकर कार्य न करें, अन्यथा अपमानजनक स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कुंभ राशि

चोट लगने या दुर्घटना की संभावना है। परिस्थितियां आपके अनुकूल नहीं रहेंगी। बच्चों और स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहें।

मीन राशि

सेहत बिगड़ सकती है। नौकरी के क्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में नहीं रहेगी। भगवान गणेश को दुर्वा अर्पित करना लाभकारी होगा।