सिद्धार्थनगर: पोखरे से मिला किशोरी का शव..मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

0
0

सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ के कठेला समय माता थाना क्षेत्र के खैरा गांव में एक किशोरी का शव पोखरे में मिला है। मृतका की पहचान चन्द्रशेखर की 15 वर्षीय पुत्री आंचल के रूप में हुई है।

आंचल सोमवार दोपहर से घर से लापता थी। परिजन और ग्रामीण रात भर उसकी तलाश करते रहे। मंगलवार को जब गांव के पोखरे में उसका शव मिला तो परिवार में कोहराम मच गया।

थानाध्यक्ष अभय सिंह के अनुसार, पुलिस ने फील्ड यूनिट की मदद से घटनास्थल की जांच की है। साथ ही महत्वपूर्ण साक्ष्य भी एकत्र किए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ शुरू कर दी है। किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा। यह स्पष्ट होगा कि मौत दुर्घटना से हुई या कोई अन्य कारण है। घटना के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल है।