सिद्धार्थनगर में चोरों का आतंक..बेटे की गर्दन पर चाकू रखकर मां से चाबी ली, क्लोरोफॉर्म से किया बेहोश

0
0

सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज थाने के पास स्थित सागर-गौतम जनरल स्टोर के मालिक के घर में चोरी की वारदात हुई। चोरों ने मंगलवार की भोर में घर में घुसकर लड़के की गर्दन पर चाकू रखा। उन्होंने मां से घर की चाबी छीन ली।

चोरों ने परिवार के सभी सदस्यों को क्लोरोफॉर्म सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद घर से लाखों रुपये के जेवरात और नगदी चुरा ली। घटना में न तो कोई दरवाजा टूटा और न ही कोई सेंध लगाई गई।

पीड़ित परिवार के अनुसार चोरों के पास एक विशेष प्रकार का टॉर्च था। जब इसकी रोशनी धातु के सामान पर पड़ती थी तो बीप-बीप की आवाज होती थी। स्थानीय लोगों का मानना है कि चोरों ने पहले से ही घर पर नजर रखी हुई थी।

होश में आने के बाद पीड़ित परिवार ने लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही डुमरियागंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घर वालों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।