ये है मामला
जानकारी के अनुसार बताते चले की आरोपी अनीस अपनी बहन पर फायरिंग करके फरार चल रहा था और पुलिस को उसकी तलाश थी। मुखबिर की सूचना पर बड़ौत कोतवाली की महिला पुलिस टीम ने आरोपी का पीछा किया। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।मुठभेड़ के दौरान बदमाश अनीस के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने तुरंत उसे दबोच लिया। आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं। इस सफल ऑपरेशन के लिए मिशन शक्ति टीम की तारीफ की जा रही है, जिसने बहादुरी दिखाते हुए एक फरार और खतरनाक अपराधी को पकड़ा।

ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ अपडेट रहिए देश और दुनिया की खबरों से. डाउनलोड कीजिए एमएनटी न्यूज़ भारत का लेटेस्ट मोबाइल एप… https://t.co/LpMM3nSLPG
यूट्यूब चैनल को SUBSCRIBE करें https://t.co/vcvzjwfHfy
📘 फेसबुक: https://t.co/tm9EPaLHuG🌐 वेबसाइट: https://t.co/CiprJetynw pic.twitter.com/huuzCcpgYf
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) August 10, 2025












