रुधौली में नवरात्र पर्व की सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क है। वृहस्पतिवार की देर रात प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पैदल गस्त की। टीम ने दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रभारी निरीक्षक ने पंडालों के पास बालू और पानी की व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने बिजली के तारों की सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मां दुर्गा के दर्शन के लिए महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग कतारें बनाने को कहा गया है।

निरीक्षक दुबे ने कहा कि किसी भी तरह की समस्या होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। इस दौरान एसआई धर्मेंद्र सिंह, एसआई अनिल कुमार, एसआई जय प्रकाश मिश्रा, एसआई जीपी पांडे, एसआई एजाज अहमद और महिला एसआई सरोज बाला सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।












