बस्ती के रुधौली में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय मुड़ियार की छात्राओं ने मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत महत्वपूर्ण पहल की। छात्राओं ने 25 सितंबर 2025 को थाना रुधौली स्थित महिला सुरक्षा केंद्र का दौरा किया।
थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार दुबे और मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक सरोज माला ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी। छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर, साइबर हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई। एंटी रोमियो स्क्वायड और महिला सुरक्षा केंद्र की भूमिका के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को पंपलेट वितरित किए गए। छात्राओं ने मिशन शक्ति अभियान के महत्व को समझा। उन्होंने इस जानकारी को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल सपना यादव,अंजू राजभर और मनभावती मौजूद रहीं। विद्यालय की तरफ से वार्डन रेनू शुक्ल और अध्यापिका मनीषा चौबे भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।












