सिद्धार्थनगर में दुर्गा पूजा में चोरी का खौफ: खड़सरी के दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या घटी, ग्रामीण चिंतित

0
0

सिद्धार्थनगर। खड़सरी ग्राम पंचायत के प्राचीन दुर्गा मंदिर में इस वर्ष नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या में भारी कमी देखी जा रही है। चोरी की घटनाओं के डर से भक्त मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए नहीं आ रहे हैं।

मंदिर में वर्षों से नवरात्रि के दौरान पूजन का आयोजन होता आया है। पहले यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती थी। लेकिन इस बार असुरक्षा की भावना के कारण पूजन कार्यक्रम सुचारू रूप से नहीं चल पा रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों में गंगाराम निषाद, सुभाष निषाद, नरेश यादव, पप्पू प्रजापति, भोला प्रजापति और रंजीत गौतम ने इस स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि चोरी का भय ही इस वर्ष पूजा में सबसे बड़ी बाधा बन गया है। ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है, जिससे श्रद्धालु निर्भय होकर पूजा-अर्चना कर सकें।