KBC होस्ट नहीं करेंगे अमिताभ बच्चन? नए शख्स को देख हुए परेशान

0
3

अमिताभ दौड़े और उस शख्स को पीछे से धक्का दे दिया. लेकिन ये कैसे हुआ और वो शख्स कौन था. आइए आपको बताते हैं.

मेगास्टार अमिताभ बच्चन सालों से कौन बनेगा करोड़पति होस्ट करते आ रहे हैं, लेकिन इस बार उनकी जगह किसी और ने ले ली. बिग बी खुद परेशान हो गए. वह किसी और को अपनी जगह लेते हुए नहीं देख सकते थे. अमिताभ दौड़े और उस शख्स को पीछे से धक्का दे दिया. लेकिन ये कैसे हुआ और वो शख्स कौन था? आइए आपको बताते हैं. डिटेल्स बताने से पहले आपको बता दें कि केबीसी का अगला एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि इसमें सुनील ग्रोवर एंट्री करने वाले हैं. एक्टर-कॉमेडियन सुनील ही अमिताभ बच्चन की जगह होस्ट के तौर पर नजर आएंगे.

डिटेल्स बताने से पहले आपको बता दें कि केबीसी का अगला एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि इसमें सुनील ग्रोवर एंट्री करने वाले हैं. एक्टर-कॉमेडियन सुनील ही अमिताभ बच्चन की जगह होस्ट के तौर पर नजर आएंगे. प्रोमो रिलीज हो गया है, जिसे देखकर फैन्स का उत्साह चरम पर है. प्रोमो में सुनील बिल्कुल अमिताभ बच्चन जैसे दिख रहे थे. सुनहरे बाल, फ्रेंच दाढ़ी, नीला सूट और चश्मा पहने सुनील ने सभी का अभिवादन करके शो की शुरुआत की. हालाँकि, वह ज़्यादा देर तक होस्ट नहीं कर पाए, क्योंकि अमिताभ बच्चन उनके पीछे दौड़े और उन्हें धक्का देकर किनारे कर दिया.

इसके अलावा, एक और प्रोमो सामने आया है जिसमें सुनील हॉट सीट पर बैठे अमिताभ बच्चन से बात करते नज़र आ रहे हैं. दर्शकों में से एक व्यक्ति जब जाने की कोशिश करता है, तो सुनील उसे अमिताभ के अंदाज़ में वापस सीट पर बिठा देते हैं. बिग बी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते. आने वाले दिवाली स्पेशल एपिसोड में सिर्फ़ सुनील ही नहीं, बल्कि कृष्णा अभिषेक भी अपनी कॉमेडी से दर्शकों का मनोरंजन करते नज़र आएंगे. एक प्रोमो में कृष्णा धर्मेंद्र के रूप में नज़र आए. आते ही उन्होंने अमिताभ बच्चन को नकली भी कहा और कहा कि सेट पर कई नकली कलाकार घूम रहे हैं.

सुनील-कृष्णा की जोड़ी केबीसी में धमाल मचाएगी. फैन्स बेहद उत्साहित हैं. कमेंट सेक्शन में यूज़र्स लिख रहे हैं, “कौन बनेगा करोड़पति का यह एपिसोड इतिहास का सबसे मज़ेदार एपिसोड होने वाला है.” कई यूज़र्स ने यह भी लिखा, “इस एपिसोड में कोई करोड़पति नहीं बनेगा. जल्दी से प्रसारित करो, मज़ा आ रहा है.” गौरतलब है कि केबीसी का प्रसारण सोनी चैनल पर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे होता है. यह एपिसोड सोमवार को दिखाया जाएगा.