Video: मुंबई के जोगेश्वरी वेस्ट के पास बिजनेस सेंटर में लगी भीषण आग, कई लोग बिल्डिंग में फंसे

0
4

मुंबई के जोगेश्वरी वेस्ट इलाके के बेहरामबाग के पास एक बिजनेस सेंटर में भीषण आग लग गई है। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के काम में जुटी है। कई लोग बिल्डिंग में फंसे हुए हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि आग की लपटें आसमान की ओर उठ रही हैं, वहीं नीचे की ओर भी आग के गुबार गिरते नजर आ रहे हैं। आग की वजह से बिल्डिंग के आसपास रहने वाले लोग दहशत में हैं। लोगों को डर है कि आग के ये गोले पास के झोपड़पट्टियों तक न पहुंच जाएं। इस इलाके में ज्यादातर मकान झोपड़े ही हैं।

बता दें कि आग लगने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। अटकलें लगाई जा रही है कि शॉट शर्किट की वजह से बिल्डिंग में यह आग लगी हो। वहीं, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।