मुंबई: करीब 20 करोड़ की ड्रग्स समेत 3 गिरफ्तार

0
19

मुंबई कस्टम (जोन-3) ने एयर पोर्ट पर 3 लोगों को गिरफ्तार कर करीब 20 करोड़ की ड्रग्स बरामद की है।

20 अक्तूबर की रात हॉगकॉग से मुंबई आए 2 यात्रियों के सामान की जांच के दौरान कस्टम अधिकारियों ने 7.864 करोड़ मूल्य का 7.864 किलो गांजा बरामद किया।बैंकॉक से आए एक अन्य यात्री के सामान की जांच के दौरान कस्टम अधिकारियों ने 11.922 करोड़ मूल्य का 11.922 किलो गांजा बरामद किया है।

दोनों मामलों में शामिल कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।