श्रावस्ती: इकौना CHC में टांके का धागा बाहर से खरीदने का विवाद, राजनीति गरमाई, विपक्ष का हल्ला बोल, स्वास्थ्य विभाग जांच में जुटा

0
13

श्रावस्ती के इकौना सीएचसी में टांके का धागा न मिलने का मामला गरमा गया है, जिसके बाद से स्वास्थ्य विभाग पर सवाल उठ रहे है। जबकि सीएचसी अधीक्षक ने इन खबरों को निराधार बताया है और कहा है कि अस्पताल में …

श्रावस्ती इकौना CHC में टांके का धागा बाहर से खरीदने का विवाद, राजनीति गरमाई, विपक्ष का हल्ला बोल, स्वास्थ्य विभाग जांच में जुटा।



#Shravasti #Ikauna #UPHealth #Negligence #105RupeesScandal #BreakingNews

श्रावस्ती: CHC इकौना की लापरवाही पर सियासत तेज. टांका लगाने का मामला गरमाया, विपक्षी दलों ने उठाए सवाल

कौन सच कौन झूठ : सीएचसी इकौना में टांका लगाने के लिए सुई धागा बाहर से मंगाने का मामला

सपा, बसपा, कांग्रेस सहित अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा निष्पक्ष जांच की मांग के बाद अब भाकियू ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

डीएम ने लिया मामले का संज्ञान, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपी जांच

श्रावस्ती। 17 अक्टूबर की भोर में मॉर्निंग वॉक पर निकले कंजड़वा निवासी तीन किशोर (सूरज, आकाश, प्रिंस) इकौना बाईपास पर पेट्रोल पम्प के निकट एक भीषण सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप घायल हो गए थे। जिन्हें एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इकौना पहुंचाया गया। जहां पर परिजनों का आरोप है कि घायलों को टांका लगाने के लिए धागा और सुई बाहर के एक मेडिकल स्टोर से लाने के लिए पर्चा लिख दिया गया। भोर में मेडिकल स्टोर खोलवाकर परिजनों ने सुई धागा खरीद लाए, बावजूद इसके बगैर टांका लगाए उन्होंने सूरज को मेडिकल कालेज बहराइच के लिए रेफर कर दिया। जबकि आकाश को बगैर देखे मृत घोषित कर दिया और प्रिंस को बिना ईलाज के हीं घर भेज दिया। इस आरोप के बाद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इकौना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

इनसेट

राजनीतिक दलों व संगठनों के प्रतिनिधियों ने की जांच की मांग

सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे इस आरोप ने एक तरफ जहां आम जनमानस को चर्चा पर मजबूर कर दिया है, वहीं जिले के विपक्षी नेताओं को घर बैठे एक मुद्दा दे दिया है। जिसके बाद बसपा जिलाध्यक्ष दिनेश गौतम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विद्यामणि त्रिपाठी, पूर्व विधायक असलम राईनी, नगर पंचायत इकौना प्रतिनिधि नसीम चौधरी एवं सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष मोहित मिश्रा ने पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग कर चुके हैं।

इनसेट

पीड़ित परिवार से कल मिलेगा कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल

सीएचसी इकौना में घायलों के टांका के लिए सुई धागा बाहर से मंगाने के मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देशन में पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के नेतृत्व में सात सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल 25 अक्टूबर को पीड़ित परिवार से मिलने कंजड़वा जायेगा। यह प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार से मिलकर पूरी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौंपेगा। इस प्रतिनिधि मंडल में पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विद्यामणि त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष वसीउल्ला चौधरी, विनय त्रिपाठी, एहसान चौधरी, एसडी भारती एवं विनय त्रिपाठी उर्फ ठाकुर शामिल होंगे।

इनसेट

आरोप गम्भीर, निष्पक्ष जांच कर सौंपेंगे रिपोर्ट : जांच अधिकारी

मामला संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी उदय नाथ के नेतृत्व में टीम गठित कर निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं। गुरुवार को जांच करने पहुंचे प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पीड़ित परिवार का बयान दर्ज कर लिया है। पीड़ित का बयान दर्ज करने के बाद अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि आरोप गम्भीर है, निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जायेगी।

इनसेट (वर्जन)

25 अक्टूबर को भारतीय किसान यूनियन का एक प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार के घर जाकर स्थितियों की समीक्षा करेगा। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन कर आरपार की लड़ाई लड़ी जायेगी

विनोद कुमार शुक्ला
मध्यांचल महासचिव, भाकियू

इनसेट (वर्जन)

अस्पताल में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं, किसी को भी बाहर से सुई धागा लाने के लिए नहीं भेजा गया है। लोग झूठ बोल रहे हैं, सारे आरोप झूठे और निराधार हैं।

अवनीश कुमार तिवारी
अधीक्षक सीएचसी इकौना

इनसेट (वर्जन)

सुई धागा बाहर से मंगाने का मामला संज्ञान में आने पर हमने सीएचसी इकौना का औचक निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान डाक्टरों समेत पूरा स्टाफ अस्पताल में मौजूद मिला। वहां पर दवाओं सहित सभी आवश्यक उपकरण मौजूद हैं।

राम फेरन पाण्डेय
विधायक श्रावस्ती

इनसेट (वर्जन)

स्वास्थ सेवाओं का बुरा हाल है। जिले में यदि कोई व्यक्ति गम्भीर बीमारी से जूझ रहा है या कोई बड़ी दुर्घटना हो जाती है तो उसके लिए कोई व्यवस्था नहीं है। उप मुख्यमंत्री सिर्फ निरीक्षण कर रहे हैं, व्यवस्था नहीं सुधार रहे हैं।

राम शिरोमणि वर्मा
सांसद श्रावस्ती