मुंबई। बोरीवली पश्चिम में विनीत घिया ने बहस के बाद युवती को कार के बोनट पर बैठाकर तेज गति से वाहन चलाया, जिससे वह घायल हुई. आरोपी पुलिस हिरासत में है.
महाराष्ट्र में आपसी विवाद के बाद कार के बोनट पर युवती को बैठाकर तेज गति से वाहन चलाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. वाहन के चलते ही युवती बोनट पर से गिरकर घायल हो गई. एक अधिकारी ने बताया कि बोरीवली पश्चिम में बृहस्पतिवार को हुई इस घटना के लिए आरोपी विनीत घिया (32) पर लापरवाही से गाड़ी चलाने और एक युवती पर शारीरिक हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है.
क्या हुआ?
पार्टी सुबह करीब 6 बजे खत्म होने के बाद, घिया जो अपने दोस्तों को घर छोड़ रहा था, उसने उस महिला को भी घर छोड़ने का ऑफर दिया. हालांकि, दोस्तों को छोड़ने के बाद, जब महिला का फोन बजा तो दोनों के बीच बहस हो गई और कथित तौर पर घिया ने उसका फोन छीन लिया. ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने पुलिस को बताया कि झगड़े के दौरान घिया ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की.
घर लौटते समय, दोनों के बीच कार के अंदर ज़ोरदार बहस हो गई. झगड़े के दौरान, घिया ने कथित तौर पर महिला का फ़ोन छीन लिया, जिससे वह कार से बाहर निकलकर बोनट पर बैठ गई. इसके बावजूद, घिया ने कथित तौर पर कार को तेज़ रफ़्तार से चलाया, जबकि महिला अभी भी बोनट पर ही थी, जिससे वह सड़क पर गिर गई. इसके बाद वह मौके से चला गया.
पहले दोस्ती, फिर पब में पार्टी, नशे में घर लौटते समय हुई ऐसी बहस लड़की की जान पर बन आई
अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले घिया और पीड़िता की दोस्ती हुई थी. पीड़िता एक स्पा में काम करती है और वे दोनों पब में गए थे. अधिकारी ने बताया कि कार से घर लौटते समय किसी मुद्दे पर उनमें बहस हो गई जिसके बाद आरोपी ने युवती का मोबाइल फोन छीन लिया और वह वाहन से बाहर निकलकर बोनट पर बैठ गई.
उन्होंने बताया कि युवती के बोनट पर बैठते ही घिया ने कार तेजी से चलाई जिससे वह गिर गई और फिर आरोपी भाग गया. उन्होंने बताया कि उस समय दोनों नशे में थे. अधिकारी ने बताया कि आसपास के स्थानीय लोगों ने घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया. उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.















