
Juices for weight loss: आजकल लगभग हर कोई बढ़ते वजन को लेकर परेशान रहता है। कई लोग मोटापे को कम करने के लिए हर रोज एक्सरसाइज भी करते हैं। एक्सरसाइज करना सेहत के लिए सही तो होता है, लेकिन वजन कम नहीं होता है, तो लोग और अधिक परेशान होने लगते हैं। ऐसे में खान-पान पर जब तक ध्यान नहीं दिया जाता है, तब तक वजन बढ़ते ही रहता है। इसलिए कई लोग डाइट में सही फल और सब्जियों को शामिल करने की बात करते हैं।
डाइट में सब्जियों का जूस फायदेमंद माना जाता है। जी हां, अगर कोई नियमित रूप से कुछ सब्जियों का जूस शामिल करता है, तो कुछ ही दिनों में वजन कम हो सकता है। कुछ सब्जियों के जूस में लो कैलोरी से लेकर कई मिनरल्स होते हैं, जो तेजी से वजन कम करते हैं। आप भी इन हेल्दी और हरी सब्जियों का जूस अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
ठंड के मौसम में बाजार में भरपूर मात्रा में गाजर मिलता है। गाजर को विटामिन और हेल्दी खनिजों से भरपूर माना जाता है। लो कैलोरी होने के लिए इसे कई लोग अपनी डाइट में शामिल करते हैं, क्योंकि गाजर के सेवन से बहुत तेजी से वजन कम होता है।
यह सच है कि कई लोग करेले का जूस पीना पसंद नहीं करते हैं, लेकिन इसके सेवन से बहुत तेजी से वजन कम किया जा सकता है। इसमें मौजूद विटामिन सी, आयरन और पोटेशियम सेहत के लिए सही माने जाते हैं। इसके इस्तेमाल में मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है।
तेजी से वजन कम करने के लिए खीरे का जूस भी बेस्ट माना जाता है। वैसे तो कई लोग खीरे को सलाद में शामिल करते हैं, लेकिन अगर आप रोज सुबह-सुबह इसके जूस का सेवन करते हैं, तो तेजी से वजन कम हो सकता है। खीरे के जूस को स्किन के लिए भी सही माना जाता है।
पालक पोषक तत्वों से भरपूर हरी सब्जी है। इसमें आयरन, मैग्नीशियम और फोलेट जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। पालक में कैलोरी भी कम होती है, जिसके चलते तेजी से वजन कम होता है। पालक का जूस डिटॉक्स के रूप में भी काम करता है।








