श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-730 पर गोविंदपुर मोड़ के पास शनिवार को एक अज्ञात बुजुर्ग को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से घायल बुजुर्ग को इकौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू कर दिया है।
घटना की सूचना इकौना थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस घायल बुजुर्ग की पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को घायल बुजुर्ग के संबंध में कोई जानकारी हो, तो वह इकौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या इकौना थाना पुलिस से संपर्क कर सकता है।

















