श्रावस्ती के मल्हीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) की स्थिति इन दिनों चिंताजनक बनी हुई है। अस्पताल परिसर में मरीजों की तुलना में आवारा कुत्तों का जमावड़ा अधिक देखा जा रहा है। गंदगी और अव्यवस्था का आलम यह है कि वार्डों और बरामदों में भी कुत्ते आराम से सोते हुए पाए जाते हैं।स्थानीय निवासियों, जिनमें राजेश, बबलू, धीरू और विनय शामिल हैं, ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इस स्थिति के कारण मरीजों को काफी असुविधा हो रही है और इलाज के लिए आने वाले लोग कुत्तों के काटने के डर से सहमे रहते हैं।।ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से अस्पताल में तत्काल सफाई व्यवस्था सुधारने और आवारा कुत्तों को हटाने की मांग की है। उनकी अपील है कि मरीजों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

















