समाजवादी पार्टी (सपा) के श्रावस्ती स्थित भिनगा कार्यालय में संत शिरोमणि नामदेव जी की जयंती मनाई गई। यह आयोजन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के निर्देश पर किया गया।
इस अवसर पर संत नामदेव को पिछड़ों, दलितों, गरीबों और शोषितों को जागृत करने वाले संत के रूप में याद किया गया।
जयंती समारोह में श्रावस्ती सांसद प्रतिनिधि बसंत वर्मा, जिला उपाध्यक्ष छेदी राम यादव, आतिफ राईनी, कोषाध्यक्ष परमजीत यादव, डॉ. अरविंद कुमार, जिला उपाध्यक्ष महेश कुमार, अंजली चौहान, पूर्व प्रधान शिव पूजन यादव, जिला पंचायत सदस्य भरत लाल यादव, मूल चंद और घिराऊ सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

















