सिद्धार्थनगर जिले के इटवा तहसील क्षेत्र स्थित ग्राम सोहना में रविवार देर शाम दीपदान उत्सव और सामाजिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षक ज्ञानदेव मौर्य को सर्वसम्मति से ‘एकता परिषद सिद्धार्थनगर’ का प्रभारी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
ज्ञानदेव मौर्य माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज इटवा में शिक्षक हैं। उन्हें उनके पद और उत्तरदायित्व की शपथ भी दिलाई गई। उपस्थित सभी लोगों ने फूल-माला पहनाकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. हंसराज कुशवाहा थे। उन्होंने अपने संबोधन में मौर्य वंश के इतिहास और युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा में लगाने के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर संगठन प्रदेश संरक्षक शिक्षक बाल जी मौर्या पूर्व ब्लॉक प्रमुख खुनियांव मनोज मौर्य, हनुमान प्रसाद मौर्य, वर्तमान प्रधान अरविंद मौर्य, बुद्धा चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक जगन्नाथ मौर्य, सम्राट दीपक मौर्य और समाजसेवी तिलकराम यादव सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों सम्मानित सदस्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम का सफल आयोजन अनुज सदानंद मौर्य ने किया।

















